BIHAR NEWS : हथकड़ी का रस्सी काटकर फरार हुआ कैदी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

KHAGARIA : खगड़िया जेल गेट के सामने से पुलिस को चकमा देकर कैदी के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मानसी क्षेत्र का रहनेवाला कैदी विभास कुमार पुलिस पर हमला करने के आरोप में जेल में बंद था।
एक साल पहले मानसी पुलिस गाँव में शराब को लेकर छापेमारी करने गयी थी। लेकिन विभास कुमार ने कई लोगों के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया था। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तार कर लेने के बाद उसे मानसी पुलिस कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल से जेल ले जा रही थी। इसी बीच आज जेल के गेट पर हथकड़ी का रस्सी काटकर वह फरार हो गया। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है। हालाँकि वरीय अधिकारीयों को इस घटना की सूचना दे दी गयी है। लेकिन अभीतक फरार कैदी का कोई पता नहीं चल पाया है।
खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट