बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज के आगे कमजोर पड़ गया सात जन्मों का साथ, शादी के पांच माह बाद ही विवाहिता की ससुराल में हत्या

दहेज के आगे कमजोर पड़ गया सात जन्मों का साथ, शादी के पांच माह बाद ही विवाहिता की ससुराल में हत्या

PURNIA :  शादी कर वह पति के साथ सात जन्मों का साथ का सपना लिए ससुराल आई थी, लेकिन, दहेज की आग के आगे यह साथ सिर्फ पांच महीने में खत्म हो गया। दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना जिले के केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत वार्ड 5 काझा बनियापट्टी की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान संगीता कुमारी (19) के रूप में हुई है। 

 5 माह पूर्व लक्ष्मण यादव से संगीता की हिंदू री‍ति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार महिला के साथ मारपीट की गई थी. रविवार की रात ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

 सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका का भाई ने बताया कि उसे पड़ोस के लोगों ने सूचना दी है कि उसकी बहन की मौत हो गई. पहले उसने अपने जीजा को फोन किया, लेकिन नहीं लगा. इसके बाद काझा पंचायत पहुंचा। देखा कि बहन का शव कमरे में पड़ा हुआ है। गले में जख्म के निशान मिले हैं. परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के घर वालों ने दामाद और ससुराल के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.

Suggested News