बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस कमरे में गर्लफ्रेंड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया, 24 घंटे बाद उसे कमरे में युवक ने लगा ली फांसी

जिस कमरे में गर्लफ्रेंड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया, 24 घंटे बाद उसे कमरे में युवक ने लगा ली फांसी

BHAGALPUR : भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के शीतला स्थान रोड स्थित एक मकान में कल देर रात छात्र ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक बाँका के रजौन का रहने वाला था। भागलपुर में रहकर वो टीएनबी कॉलेज में  फिलॉसफी सेपार्ट तीन की पढ़ाई करता था। कल देर रात रूम मेट ने इसकी सूचना मकान मालिक व पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने रूम मेट को कस्टडी में लिया वहीं पूछताछ में जुट गई।  युवक राजा कुमार (21) बांका के रजाैन के खड्डी गांव का रहने वाला था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजा की प्रेमिका का जन्मदिन था। उसी फ्लैट में राजा ने उसका जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के बाद से ही राजा एवं उसकी प्रेमिका के बीच लड़ाई हो रही थी।  बताया जाता है कि बुधवार की शाम राजा की अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हाे गया था। झगड़े के दौरान वह खुद के जान ले लेने की बात कह रहा था। इसके बाद उसने फ्लैट का गेट बंद कर दिया और चादर का फंदा लगाकर खुद की जान ले ली। कुछ देर बाद जब प्रेमिका ने उसे दुबारा कॉल किया ताे काेई जवाब नहीं दिया। 

इसके बाद पास में रह रही प्रेमिका उसके फ्लैट पर पहुंची। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी राजा के गेट नहीं खोला ताे प्रेमिका ने राजा के एक दोस्त को फाेन कर बुलाया और मकान मालिक को भी इस बात की जानकारी दी। मकान मालिक ने तिलकामांझी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा ताे राजा का शरीर चादर के सहारे लटका मिला।

 पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह एफएसएल की टीम के आने के बाद शव को उतारा जाएगा। मौके पर पहुंचे राजा के पिता अमर कुमार सिंह एवं उसकी मां का रो-राेकर बुरा हाल था। राजा तीन साल से भागलपुर में रहकर पढ़ाई करता था। वह टीएनबी में पार्ट थ्री का छात्र था। राजा अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। परिजनों ने राजा की हत्या की आशंका जाहिर की है।


Suggested News