बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू, इन दो चेहरों को बताया जा रहा है सबसे बड़ा दावेदार

राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू, इन दो चेहरों को बताया जा रहा है सबसे बड़ा दावेदार

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इन सबके बीच अब पार्टी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह जिम्मेदारी छोड़ने की पेशकश की है। जिसके बाद अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दो नाम सामने आए हैं. जिन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

दोनों है लालू और तेजस्वी के करीबी

जिन दो नामों को प्रदेश अध्यक्ष  की कमान सौंपने की बात चल रही है, उनमें तेजस्वी यादव के करीबी और विश्वस्त माने जानेवाले आलोक मेहता तथा लालू प्रसाद परिवार के हनुमान शिवचंद्र राम के नाम शामिल है। दोनों में एक दलित चेहरा है, वहीं एक कुशवाहा वर्ग से आते हैं। इनके अलावा श्याम रजक और पहले भी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके उदय नारायण चौधरी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

आनेवाले चुनावों का भी रखा जा रहा है ख्याल

दरअसल, पार्टी ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है, जिसका फायदा आनेवाले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में मिले। इसके अलावा पार्टी का मानना है कि तेजस्वी यादव की लोकप्रियता हाल के महीनों में बहुत बढ़ी है। युवा वर्ग उनसे काफी प्रभावित रहा है। ऐसे में वोट के समीकरण को ध्यान में रखने के साथ युवाओं को साथ लेकर चलनेवाले नेतृत्व की तलाश है। बताया जा रहा है कि खुद तेजस्वी भी यही चाहते हैं कि इस बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी युवा चेहरे को दिया जाए।

21 सिंतबर तक हो जाएगा चुनाव

अभी राजद में सदस्यता अभियान चल रहा है जो आगामी 15 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 13 अगस्त को राजद सदस्यों की सूची और 15 सितंबर को राज्य परिषद के सदस्यों की सूची प्रकाशित होगी। 21 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा माना जा रहा है कि अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी।

 गौरतलब है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उम्र लगभग 80 साल के करीब पहुंच गई है जिसके कारण अब वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। इसके साथ ही यह कोशिश भी की इस बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को दी जाए लालू प्रसाद के बड़े बेटे के साथ सामंजस्य बैठा सके।

अब तक पार्टी में छह प्रदेश अध्यक्ष

राजद में अब तक छह प्रदेश अध्यक्ष हुए हैं। जिनमें कमल पासवान(दलित), उदय नारायण सिंह(दलित), पीतांबर पासवान(दलित), अब्दूल बारी सिद्दिकी(मुस्लिम), रामचंद्र पूर्वे(वैश्य) और जगदानंद सिंह(सवर्ण) शामिल है। 


Suggested News