बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : उत्पाद विभाग की टीम ने नशे में धुत आशिक मिजाज जोड़े को किया गिरफ्तार, शराब के साथ कार को किया जब्त

BIHAR NEWS : उत्पाद विभाग की टीम ने नशे में धुत आशिक मिजाज जोड़े को किया गिरफ्तार, शराब के साथ कार को किया जब्त

BANKA : बांका जिले में उत्पाद विभाग का कहर बदस्तुर जारी है। उत्पाद विभाग की टीम ने बीती रात्रि दर्दमारा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान दो आशिक मिजाजी महिला पुरुष को नशे में धुत पकड़ लिया। दोनों महिला पुरुष रोहित कुमार रजक  ग्राम- रामपुर , थाना- मोहनपुर , देवघर एवं मोनी देवी पति अनिल कुमार झा ,सरैया हाट, जिला- दुमका झारखंड शराब पीकर कार से बांका आ रहे थे। 

इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम दर्दमारा बॉर्डर पर जांच के दौरान नशे में दोनों को धुत पाकर गिरफ्तार कर लिया। जांच में दोनों महिला पुरुष में अल्कोहल की बड़ी मात्रा पाई गई है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सह प्रभारी उत्पाद निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों महिला पुरुष के पास से जांच के दौरान उनके कार से दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर आज जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 

उन्होंने बताया की पकड़े गए दोनों महिला पुरुषों से पूछताछ किया जा रहा है। गिरफ्तार महिला अपना मायके बांका युवक के साथ आ रही थी। जांच के दौरान दोनों ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ बदतमीजी से बात करने लगा। लेकिन दोनों को जांच के क्रम में नशे में पूर्ण रूप से धुत पाया गया । 

उन्होंने बताया की दर्द भरा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान उत्पाद दारोगा अमरजीत कुमार, ओम प्रकाश यादव, पुरुषोत्तम लाल , महिला पुलिस बल रूपम कुमारी सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे। उन्होंने बताया की नशे में धुत जोड़ों का द्वारा सफर कर रहे कार इसका नंबर जेएच 01U 2025 नंबर है ,उसे भी जप्त कर लिया गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News