बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के तीसरे चरण का 13 अक्टूबर से होगी शुरूआत, DM के साथ MD संजीव मिश्रा करेंगे उद्घाटन

 पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के तीसरे चरण का 13 अक्टूबर से होगी शुरूआत, DM के साथ MD संजीव मिश्रा करेंगे उद्घाटन

PURNIA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के द्वितीय एवं तृतीय चरण दिनांक 13 अक्टूबर से जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में आयोजित होने जा रही है। पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में प्रथम चरण में बैडमिंटन,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस प्रतियोगिता की समाप्ति के उपरांत द्वितीय एवं तृतीय चरण की समीक्षा स्वयं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पहुंच कर समीक्षा की और उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र मैदान की साफ-सफाई एवं बारिश की पानी को निकालने का प्रयास की जाए। ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो। खेल मैदान परिसर में कोई गंदगी ना रहें।

ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन और क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के प्रथम चरण के समाप्ति के उपरांत द्वितीय एवं तृतीय चरण दिनांक 13 अक्टूबर से फुटबॉल, क्रिकेट एवं आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर में शुरू होने जा रही है। 13 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह समय अपराह्न 2:00 बजे दिन उद्घाटनकर्ता सिनियर डिप्टी कलेक्टर व जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा होंगे।

बता दें कि, उद्घाटन मैच के बाद फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 16 आयु वर्ग में:- 1. सेंट थॉमस बनाम सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल के बीच। विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा बनाम एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता : अंडर 16 आयु वर्ग में सेंट मोसेस बनाम विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

अगर बात प्रथम चरण में खेलें गए मैच परिणाम की करें तो बैडमिंटन अंडर 11 बालक वर्ग में विजेता:- अक्षत सिन्हा:- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल। उपविजेता:- अथर्व :- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल। बैडमिंटन अंडर 11 बालिका वर्ग में विजेता :- दक्षिता शिवानी:- जी डी गोयनका। उपविजेता :- सीमा कुमारी :- सेंट मोसेस स्कूल। बैडमिंटन अंडर 16 बालक वर्ग में:- विजेता:- रितिक कुमार:- एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया। उपविजेता:- विनीत कुमार :-   डॉन बॉस्को स्कूल। बैडमिंटन  अंडर 16 बालिका वर्ग में:- विजेता:- सुनिधि भारती:- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल।उपविजेता:- रुपा कुमारी:- एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया। वहीं  वॉलीबॉल अंडर 16 बालक वर्ग में: विजेता:- डी ए पी एस स्कूल सुदीन चौक। उपविजेता:- जवाहरलाल नेहरू हाई स्कूल गुलाब बाग। वॉलीबॉल अंडर 16 बालिका वर्ग में: विजेता:- डी ए भी स्कूल पूर्णिया। उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।

 बास्केटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग में: विजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा। उपविजेता:- सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल। बास्केटबॉल अंडर 16 बालिका वर्ग में: विजेता:- पूणिया एथलेटिक्स एकादमी। उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा। टेबल टेनिस अंडर 16 बालक वर्ग में: विजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा। उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा। टेबल टेनिस : अंडर 16 बालिका वर्ग में: विजेता:- डी ए भी स्कूल और उपविजेता:- डी ए भी स्कूल रहा। 

Suggested News