बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में वन वे रुल तोड़ने पर आपस में भिड़े यातायात और थाना की पुलिस, जमकर हुई तू-तू मैं मैं

भागलपुर में वन वे रुल तोड़ने पर आपस में भिड़े यातायात और थाना की पुलिस, जमकर हुई तू-तू मैं मैं

BHAGALPUR : जिले में पुलिस वाले अपने वर्दी का रौब पुलिसवालों पर ही आजमाते दिख रहे है। दरअसल भागलपुर में कई जगहों पर वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था की गयी है। लेकिन इस वनवे का रूल शायद आम जनता के लिए ही बना है। अगर आम जनता इस वनवे के रूल को तोड़ती है तो उसे हजारों रुपए आर्थिक दंड देना होता है। लेकिन अगर पुलिस वाले इस यातायात में बने वनवे के रुल को तोड़ते हैं तो उनसे पूछा भी नहीं जाता। 


ताजा मामला कचहरी चौक का है। कचहरी चौक पर वनवे के रूल को तोड़ते हुए बरारी थाना की गश्ती गाड़ी गुजर रही थी। यातायात प्रभारी अरुण पासवान एवं उनके दलबल ने उसे रोका। लेकिन गाड़ी को और तेज करने के चक्कर में उसका डेनमो अचानक खराब हो गया और ब्रेक भी फेल हो गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

अचानक पुलिस गाड़ी के सामने टोटो रिक्शा आ गया। उसमें जोरदार धक्का लगा। जिससे टोटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वनवे के उल्लंघन तोड़ने को लेकर यातायात पुलिस और बरारी थाना पुलिस में अच्छी बहस छिड़ गई। दोनों एक दूसरे को वर्दी का धोस दिखाते दिखे। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि वनवे ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के चलते ही यह घटना हुई। 

रूल तोड़ने का बरारी पुलिस बल को तनिक भी मलाल नहीं दिखा। उल्टे यातायात पुलिस बल को ही जमकर लताड़ते दिखे। अब सवाल यह उठता है की जब पुलिस ही पुलिस की बात नहीं सुन रहा हो तो क्या यह नियम सिर्फ आम लोगों के लिए बनी है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News