बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह पत्नी जगाती रही पर नहीं उठा पति, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, ससुराल आए दामाद की मौत से मचा हड़कंप

सुबह पत्नी जगाती रही पर नहीं उठा पति, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, ससुराल आए दामाद की मौत से मचा हड़कंप

NAWADA: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में एक युवक की मौत के बाद मृतक के पिता ने ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगाया है। जहां मृतक की पहचान गया जिला के सबालचक गांव के रहने वाले रामदेव मिस्त्री के 24 वर्षी पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। मृतक युवक अपने ससुराल में ही रहता था। और अचानक युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। 

मृतक के पिता को जानकारी दिया गया था कि आपके बेटे की तबीयत खराब है और फिर जानकारी मिल की बेटे की मौत हो गई है। मृतक के पिता ने कहा कि ससुराल में ही मेरे बेटे की पिटाई की गई है। जिसके कारण उसका मौत हुआ है। उन्होंने बताया कि 2017 में अपने बेटा की विवाह बैजनाथ मिस्त्री के पुत्री राधा कुमारी से किए थे। और शादी के बाद मेरा बेटा ससुराल में ही रहता था।

बताया जाता है कि मृतक को एक बेटा है। जो डेढ़ साल का है। वहीं मृतक की पत्नी राधा देवी 9 महीना की गर्भवती है। मृतक की पत्नी राधा देवी ने का कहना है कि उसके पति की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी उसे नहीं है। वह सुबह उठी तो देखी कि पति को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। जिसके बाद हम लोगों ने अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। पत्नी ने बताया कि उसके पति 5 फरवरी को केरल से सीधा अपना ससुराल बाजितपुर गांव आए थे। और हम लोग साथ में ही रात में सोए थे। 

वहीं मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता के द्वारा नरहट थाना को आवेदन देकर जांच की मांग की है। और कहा है कि मेरे बेटा की हत्या की गई है। पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई है। बेटे की शरीर पर कई दाग का निशान भी पाया गया है। नरहट के थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने कहा है कि एक युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है। मृतक के पिता ने बेटा की हत्या करने का आरोप ससुराल वाले पर लगाए हैं। आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Suggested News