बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बकरी का चारा लेने गई महिला से खुद बन गई हवस के दरिंदों के भुख का शिकार, पहले दुष्कर्म किया, फिर हत्या कर शव बागीचे में फेंक दिया

बकरी का चारा लेने गई महिला से खुद बन गई हवस के दरिंदों के भुख का शिकार, पहले दुष्कर्म किया, फिर हत्या कर शव बागीचे में फेंक दिया

CHHAPRA :  सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना थाना क्षेत्र के पिरौटा धोबीटोला की बताई जा रही है।मृतका गांव के ही तहीद हुसैन की पत्नी तैमूल निशा बताई जाती है। वहीं हत्या की घटना के बाद परिजन और गांववाले आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

घटना को लेकर बताया गया वह दिन में महिला बकरी के लिए चारा लेने पास के ही एक बगीचे में गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान जब कुछ लोग बगीचे की ओर गए तो वे सन्न रह गए। बगीचे में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी हुई थी। मृतका के चेहरे व सीने में गंभीर जख्म का निशान था। वह निर्वस्त्र औंधे मुंह पड़ी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

 पुलिस ने प्रथम दृष्टया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद चाकू गोद हत्या को अंजाम देने की बात कही है। घटनास्थल पर एक सुनसान बगीचा है। आशंका जताई जा रही है कि बगीचा दूर होने के कारण महिला की चीखने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की सही कारणों का पता चल पाएगा।  

श्वान दस्ते को बुलाने की मांग

वहीं मृतका के परिजन व स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने शव को कब्जे में लेने से पुलिस को रोक दिया। परिजन खोजी कुत्ते को बुलाकर घटना की जांच कराने पर अड़े हुए थे। अंतिम समाचार मिलने तक श्वान दस्ते की टीम घटना स्थल के लिए निकल चुकी थी।  

Suggested News