बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ. श्याम बिहारी मिश्र के निधन से आयुर्वेद जगत को अपूरणीय क्षति हुई है : मधुरेंदु पाण्डेय

डॉ. श्याम बिहारी मिश्र के निधन से आयुर्वेद जगत को अपूरणीय क्षति हुई है : मधुरेंदु पाण्डेय

PATNA : आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पटना के सेवानिवृत्त अध्यापक डॉ श्याम बिहारी मिश्र के आज आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मिश्र के निधन से आयुर्वेद जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। 

उन्होंने कहा की आयुर्वेद जगत में डॉ मिश्र एक स्तंभ के रूप में जाने जाते थे। उनके कार्यकाल में आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रों ने इस क्षेत्र में मुकाम हासिल किया था। साथ ही छात्रों का आयुर्वेद के प्रति रुझान भी बढ़ा था।

एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक डॉ बी बी उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ इश्तियाक खान, डॉ मो. अमजद अली, डॉ अब्दुस सलाम, डॉ मनोज दुबे, डॉ दिवाकर पांडे, डॉ आशा भूषण, डॉ नीशु कुमार पांडे, डॉ मणि भूषण कुमार, विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार दुबे, डॉ शिवमंगल मिश्रा, डॉ शिवादित्य ठाकुर आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Suggested News