बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमिका के घर में युवक ने मचाया कत्लेआम, परिवार के पांच लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद फंदे पर झूला

प्रेमिका के घर में युवक ने मचाया कत्लेआम, परिवार के पांच लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद फंदे पर झूला

SARANGARH : छत्तीसगढ़ में सारंगढ़ जिले में एक सनकी युवक ने  एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़े और कुल्हाड़ी में मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। इलाके में एक साथ छह लोगों की मौत की वारदात सनसनी फैल गया है। मरने वालों में हेमलाल (52) पत्नी मीरा और 2 मासूम बच्चे के साथ उसकी बहन जगमती भी शामिल है।  वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मिटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव में एक ही परीवार के 5 लोगों की आरोपी ने हत्या कर दी है। बताया जा‌ रहा है कि युवक की‌ इस घर में शादी‌‌ तय हुई थी। लेकिन किसी कारण घर के लोगों ने शादी‌ करने से इंकार कर दिया। 

बताया जा रहा है कि, पड़ोसी पप्पू टेलर से जगमती का अफेयर था। शादी तय हो गई थी, लेकिन विवाह नहीं हुआ था। लेकिन लड़की की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। इसी बात से युवक नाराज था और मौका पाकर साहू परिवार के 5 सदस्यों को मार डाला। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी जा रही है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के SP पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।


Suggested News