बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन पर युवक आ गया दिल, जब प्यार नहीं हुआ स्वीकार कर दी युवती की हत्या, बिहार के इस शहर का मामला

बहन पर युवक आ गया दिल, जब प्यार नहीं हुआ स्वीकार कर दी युवती की हत्या, बिहार के इस शहर का मामला

CHHAPRA : छपरा में मढ़ौरा थाना के सलीमापुर गांव में सिरफिरे आशिक ने बीती रात खूनी खेल खेला। एकतरफा प्यार में पागल हुए युवक ने पहले रिश्ते में बहन लगनेवाली युवती  को पहले चाकू से मार कर हत्या की और विरोध करने पर प्रेमिका की मां को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अर्जुन, लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। इसको लेकर वह कई बार लड़की को टोका भी था। इसको लेकर हंगामा भी हुआ था। बुधवार की सुबह अर्जुन मौका देख लड़की के घर में घुस गया। लड़की के साथ प्रेम का इजहार कर उसके साथ रेप करने लगा। विरोध करने पर लड़की का गला रेत मौत के घाट उतार दिया। इधर, शोर सुन बचाने पहुंची लड़की की मां पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

लड़की की बुआ और आरोपी के पिता ने किया था प्रेम विवाह

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी और लड़की के परिवार में पहले से विवाद था। स्थानीय लोगो के अनुसार, लड़की की बुआ और आरोपी के पिता ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर से भाग शादी रचा ली थी। इसके बाद दोनों कई सालों तक घर नहीं आए थे। इसी बात पर दोनों परिवार में विवाद चला आ रहा था। दंपती बच्चों के जन्म के बाद घर पर आए थे। हालांकि कुछ दिन बाद माहौल सामान्य हो गया था। प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी जोड़ों के चार बच्चे हैं, जिसमें से एक आरोपी अर्जुन है।

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी: ओपी प्रभारी

इधर, मढ़ौरा के गौरा ओपी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बताया कि सलिमापुर में लड़की को चाकू गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। लड़की की मां घायल है, जिससे उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल आरोपी और उसके घर वाले फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।


Suggested News