बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वृद्धाश्रम में छाई रौनकः घर से बेदखल हुए बुजुर्ग बना रहे आकर्षक दीए, सामाजिक संस्था की पहल से मिली आर्थिक सहायता

वृद्धाश्रम में छाई रौनकः घर से बेदखल हुए बुजुर्ग बना रहे आकर्षक दीए, सामाजिक संस्था की पहल से मिली आर्थिक सहायता

BHAGALPUR: दीपावली का त्योहार सिर पर है। हर घर में जोर-शोर से साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां जारी है। इस त्योहार में विशेष रूप से बड़ी मात्रा में मिट्टी के दीपकों का इस्तेमाल होता है, जिससे कई वर्गों की अच्छी आमदनी होती है। इसी बीच भागलपुर के वृद्धाश्रम में भी आम दिनों से अलग, कुछ अलग ही व्यस्तता और रौनक नजर आ रही है।

दरअसल इस वृद्धाश्रम में सामाजिक संस्था की पहल से बुजुर्गों को काम सौंपा गया है। दीपावली को लेकर इन्हें दीए को रंग भरकर उन्हें सजाने की जिम्मेवारी दी गई है। विदित हो कि यह वही बुजुर्ग हैं, जिन्हें पारिवारिक विवाद या किसी अन्य वजहों से घर से बेदखल कर दिया गया था। जहां इनकी जिंदगी बोझिल और नीरस बन गई थी, अब वही लोग खुद को दीए सजाने में व्यस्त कर चुके हैं। इनकी मेहनत और कारीगरी इस साल भागलपुर के घर-घर में नजर आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सामाजिक संस्था इन्हें दीए मुहैया करा रही है। जिसके बाद संस्था के द्वारा बाजार में इसे बेचने का कार्य किया जा रहा है।

इससे जहां वृद्धजनों का मन लगा रहेगा, वहीं इन्हें आर्थिक मदद भी मिलेगी। इस प्रयास से महिलाएं काफी खुश हैं और बड़े शौक से दीयों में रंग भर उन्हें तैयार कर रही हैं। आपसे भी अनुरोध है कि इस साल मिट्टी के बने रंग-बिरंगे दीयों से ही घरों को रौशन करें, जिससे कई दिलों और घरों का अंधेरा मिट जाए।

Suggested News