बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में कोई मेल नहीं है, अब लालटेन में तेल नहीं है- गौरव भाटिया

महागठबंधन में कोई मेल नहीं है, अब लालटेन में तेल नहीं है- गौरव भाटिया

PATNA: भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता गौरव भाटिया बिहार चुनाव में स्टार प्रचार करने पहुंचे। प्रचार से पहले राजधानी पटना के भाजपा मीडिया सेल में मीडिया से मुखातिब होते हुए गौरव भाटिया ने महागठबंधन पर जमकर भड़ास निकाली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में एनडीए की जीत तय हो गई है। दो तिहाई बहुमत से ज्यादा बिहार की जनता जनादेश देगी। 

राजद के महागठबंधन को जनता ने महागठबंधन करार दिया है। यही कारण है कि जनता कोरोना संकट में घरों से बाहर निकलकर लंबी कतार बनाकर मतदान किया। विपक्ष पर हमाल बोलते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि जंगलराज कोई भूल नहीं सकता। जंगलराज का जिक्र करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उस शादी को कोई नही भूल सकता जिसमें सत्ता के नशे में चूर परिवार के लोगों ने शोरूम से अवैध तरीके से गाड़िया उठा ली थी। प्रथण चरण के मतदान से साफ हो गया कि बिहार की जनता ने महाठगबंधन के खिलाफ मुहर लगा दी है। 

तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर गौरव भाटिया ने कहा कि जंगलराज के युवराज टीटी की राजनीति कर रहे हैं। टीवी पर सोनिया गांधी का शो चल रहा है। ट्वीटर पर राहुल गांधी ट्वीट कर रहे है। पोस्टर से लालू राबड़ी का गायब होना यह बताता है कि जनता जंगलराज बनाने वाले उस चेहरे को देखकर खौफ में आ न जाए इसलिए हटाया गया। मोदी फैक्टर की तारीफ करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कभी ऐसा कोई काम किया ही नहीं जिससे यह कहा जा सके कि राहलु-सोनिया फैक्टर हैं या फिर गांधी फैक्टर है। पीएम मोदी ने देश में और बिहार एनडीए ए बड़ा काम किया है। 

बिहार को जंगलराज से सुशासन की लाने का काम किया है इसलिए मोदी फैक्टर है, ये गर्व की बात है। महागठबंधन में कोई मेल नहीं है , लालटेन में अब तेल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जनता के हित का हनन करेगा हम चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। बिहार विधान सभा का चुनाव वंशवाद का खात्मा करेगा। 


Suggested News