बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के कई जिलों मे आज हो सकती है बारिश, पांच जिलों में वज्रपात और तेज बारिश की संभावना

बिहार के कई जिलों मे आज हो सकती है बारिश, पांच जिलों में वज्रपात और तेज बारिश की संभावना

PATNA : बिहार के मौसम में आज से बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं होने से किसान से लेकर आम लोग गर्मी से परेशान हैं। खेत सूख रहे हैं, नहरों में पानी नहीं है। लेकिन अब मौसम विभाग का कहना है कि आज से यह स्थिति बदल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के पांच जिलों में भारी  बारिश और वज्रपात हो सकता है। ऐसे में इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अन्य 19 जिलों में भी मौसम बदलने का अनुमान है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में भी मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के आसार हैं। 

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को उत्तर बिहार के पांच जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। बात अगर पिछले 24 घंटे की करें तो किशनगंज में 18.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, बांका के कटोरिया में 4.2, कटिहार के बलरामपुर में 3.4 और किशनगंज के ठाकुरगंज में 1.6 मिलीटर बरसात दर्ज हुई। मौसमविदों के मुताबिक मंगलवार को इसका प्रसार उत्तर बिहार के कुछ अन्य जिलों में होगा। बुधवार तक पटना समेत दक्षिण भागों में मानसून प्रभावी होने के आसार हैं जिससे बारिश संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 

36 डिग्री रहा तापमान

सोमवार को पटना का तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सारण, वैशाली, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगडिय़ा, भागलपुर, गया, शेखपुरा, बांका, अररिया के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शेष जिलों के तापमान में गिरावट आई है।


Suggested News