भागलपुर में पैसे को लेकर किराएदार और मकान मालिक में जमकर हुआ विवाद, मकान मालिक ने जबरदस्ती किराएदार को निकाला बाहर

भागलपुर में पैसे को लेकर किराएदार और मकान मालिक में जमकर हुआ

BHAGALPUR : जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा खाटू श्याम मंदिर स्थित बुजुर्ग दंपत्ति रंजीत राय के मकान में किराए पर रहते हैं। उस दंपति पर घर के मकान मालिक रंजीत राय व उसकी पत्नी बंदना देवी के द्वारा हमेशा साजिश के तहत घर से निकालने की बात कही जाती है। जबकि बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि मकान मालिक रंजीत राय ने ₹6 लाख हम लोगों से उधार लिया गया है और अब खाली करने को कह रहे हैं। 

कहा की पैसे मांगने पर टालमटोल किया करते हैं। हम लोगों को डर है कि हमारे मकान मालिक द्वारा हम लोगों के साथ कुछ अनहोनी ना कर दे। हालांकि घटना की सूचना पर 112 गस्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 

किराएदार राजकुमारी देवी ने बताया कि मकान मालिक की पत्नी बंदना देवी एवं उसके पति रंजीत राय घर में घुसकर हम लोग के साथ जबरदस्ती  धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया। और घर का सामान बाहर फेंकने की कोशिश करने लगा। इसके बाद  112 गश्ती टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाया।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट