बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, पिटाई से दिव्यांग बुजुर्ग की हुई मौत

पटना में होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, पिटाई से दिव्यांग बुजुर्ग की हुई मौत

PATNA : राजधानी में मंगलवार को होली पर्व के दौरान दो पक्षों में हुए झड़प में एक बुजुर्ग घायल दिव्यांग की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से 3 खोखा बरामद किया है। इस मामले में  देसी कट्टा 8 जिन्दा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 26 मार्च को फतुहा थाना क्षेत्र स्थित जनार्दनपुर गांव में रहने वाले दो पक्षों के बीच एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष को पानी में धक्का मार गिरा दिया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पंचायत बुलाकर मामले को निबटाया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष द्वारा पंचायती के बीच ईंट पत्थर और गोलीबारी की घटना होने की सूचना मिली, जिसमे कई लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची। आस पास के लोगों ने बताया कि मामूली बात को लेकर हुए विवाद और वर्चस्व कायम रखने को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा लाठी डंडों, ईंट पत्थर से हमला किया गया। वहीं गोलीबारी की गई जिस दौरान एक दिव्यांग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।

 घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक देसी कट्टा 8 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों जितेंद्र कुमार और राम विजय सिंह पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News