बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, पांच महिलाएं सहित 11 लोग हुए जख्मी

भूमि विवाद को लेकर  दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, पांच महिलाएं सहित 11 लोग हुए जख्मी

GOPALGANJ : जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में पांच महिलाएं समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट लाया गया। यहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिपाया खास गांव निवासी विद्या राय व सुनील कुमार के परिवार में पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में विवाद जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर फरसा व लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष की सुशांति देवी, फुल कांति देवी ,सावित्री देवी, सपना कुमारी, विद्या राय व किशन राय जख्मी हुए। 

वहीं, दूसरे पक्ष से प्रेम देवी सुनील कुमार, सुरेंद्र राय, रामप्रवेश यादव तथा नीतीश कुमार जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। रेफर किए जाने के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही दोनों पक्ष के घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

REPORT - MANAN AHMAD

Suggested News