मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण खाली कराने गई पुलिस और लोगों के बीच हुआ नोंक झोंक, जमकर हुई रोड़ेबाजी

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण खाली कराने गई पुलिस और लोगों के बीच

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर में अतिक्रमण खाली कराने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया. दरअसल मुरारपुर में बन रहे मेगा फूड पार्क पर काफी समय से अतिक्रमण है. जिसको खाली करने के लिए पुलिस दलबल के साथ पहुंची थी. साथ में एसडीएम पश्चिमी बृजेश कुमार और डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद भी थे.

अतिक्रमण खाली करने गई पुलिस पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और रोड़ेबाजी करनी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया और उग्र लोगों पर लाठीचार्ज किया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है फिलहाल स्थिति सामान्य है.

लोगों का आरोप है की पुलिस ने खाली करने का कोई समय नहीं दिया है. न ही हमारे रहने के लिए कोई व्यवस्था की गयी है. हमलोग के सामने रहने की समस्या हो गयी है. काफी प्रयास के बावजूद भी प्रशासन की ओर से जबरन हमें यहाँ से हटाया जा रहा है. 

मुजफ्फरपुर से मनिभूषण की रिपोर्ट