बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव में अफीम चटा कर वोट लेने की थी तैयारी, बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़, करोड़ों की अफीम जब्त, तीन भाई गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव में अफीम चटा कर वोट लेने की थी तैयारी, बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़, करोड़ों की अफीम जब्त, तीन भाई गिरफ्तार

NAWADA: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां एक करोड़ की अफीम की खेती को नष्ट करते हुए अफीम को बरामद किया गया है। जहां नशे के तीन सौदागर को भी गिरफ्तार किया है। पकरीबरमा थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से भी अधिक रुपये के अफीम का पौधा बरामद किया है। इस धंधे में शामिल तीन भाईयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पकरीबरमा थाने के छत्तरवार गांव में रामदेव प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा देवव्रत कुमार ने अफीम की खेती की थी, जिसकी जानकारी गुप्त सूचना के आधार पर मिली। उन्होंने बड़े अधिकारियों को सूचित करते हुए टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें बड़े पैमाने पर खेत में लगाए गए अफीम के पौधे को बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ से भी अधिक है।

थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि चार क्विंटल 21 किलो अफीम को बरामद किया गया है जो प्रदर्श के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि अफीम उत्पादन कर्ता की साथ गांठ बड़े अपराधियों तथा कुछ राजनेताओं से था। जिसे चुनाव के मौके पर बेचकर इस धन को वह राजनीतिक परिदृश्य में खर्च करता। तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अफीम की खेती कर बड़े पैमाने पर रुपए कमाने की बात भी स्वीकार की है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Suggested News