बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भक्ति का होगा आनोखा आयोजन, पटना में इस्कॉन द्वारा 19 एवं 20 अगस्त को भव्य महोत्सव

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भक्ति का होगा आनोखा आयोजन, पटना में इस्कॉन द्वारा 19 एवं 20 अगस्त को भव्य महोत्सव

पटना. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) पटना द्वारा 19 एवं 20 अगस्त 2022 को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्रभुपाद आविर्भाव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर इस्कॉन मन्दिर हॉल में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्जमन एसोसिएसन ऑफ मल्टीमीडिया (अर्जमन, कोलकाता) के द्वारा एवं निर्देशक अनमन चौधरी के निर्देशन में 'बंगाली परम्परागत गौड़ीय नृत्य सहित भगवान के विभिन्न लीलाओं की प्रस्तुत की जायेगी। देश के विभिन्न भागों तथा विदेशों से भी भक्तगण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। कार्यक्रम का उ‌द्घाटन एल० एन० पोद्दार के द्वारा होगा।

इस्कॉन में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जीव का भगवान् के साथ नित्य संबंध स्थापित करने का महोत्सव है। जीव भगवान को भगवत्ता को भूले नहीं इसलिए भगवान् समय-समय पर अपने परिकरों को भेजते रहते हैं तथा कभी-कभी स्वयं भी आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस्कॉन के द्वारा विश्व भर में जीव जागरण हेतु यह महामहोत्सव आयोजित किया जाता है। सभी श्रद्धालुओं को महाभिषेक के विलक्षण दृश्य का अवलोकन कर अपना जीवन अवश्य सार्थक करना चाहिए। 


जन्माष्टमी के तहत 19 अगस्त 2022 (शुक्रवार) के विशेष आर्कषण में प्रात: 7 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक भक्तों द्वारा सुमधुर नाम संकीर्तन एवं भव्य आरती होगी.  आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्जमन एसोसिएसन ऑफ मल्टीमीडिया (अमन, कोलकाता) के द्वारा एवं प्रसिद्ध निर्देशक अर्जमन चौधरी के निर्देशन में 'बंगाली परम्परागत कत्थक नृत्य, गौड़ीय नृत्य सहित भगवान के विभिन्न लीलाओं की प्रस्तुति होगी. 

वहीं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण उपरांत 151 चाँदी कलश दक्षिणायण शंख से अभिषेका होगा.  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव माहात्म्य का आयोजन होगा. 20 अगस्त 2022 (शुक्रवार) 12 से 2 बजे दिन) को प्रभुपाद आविर्भाग महोत्सव का विशेष आकर्षण होगा जिसमें महाभिषेक, प्रभुपाद यशोगान, आरती, माल्यार्पण एवं महाप्रसाद के विधान होंगे. 


Suggested News