बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 15 दिसंबर से थर्मोकोल पर लगेगा प्रतिबन्ध, निर्माताओं ने राज्य सरकार से की समय देने की मांग

बिहार में 15 दिसंबर से थर्मोकोल पर लगेगा प्रतिबन्ध, निर्माताओं ने राज्य सरकार से की समय देने की मांग

PATNA : भारत सरकार द्वारा जारी गजट ऑफ इंडिया जो 12 अगस्त 2021 को प्रकाशित किया गया है। उसके अनुसार पूरे देश में थर्माकोल से बने और एकल उपयोग में आने वाले वस्तुओं पर 1 जुलाई 2022 से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के पहले ही बिहार में 15 दिसंबर 2021 से थर्माकोल से बनी वस्तुओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 

बिहार के थर्मोकोल निर्माताओं ने राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। थर्मोकोल निर्माताओं ने कहा की बिहार सरकार इन वस्तुओं के स्थान पर जो नई वस्तु आएगी। उसके मशीनों के आयात एवं नई वस्तु के पर्यावरण अनुकूलता की जांच जो सीआईपीईटी चेन्नई द्वारा की जाती है। उसके विषय में हम सभी निर्मातागण को समय नहीं दे रही है। जबकि हम लोगों ने बिहार पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव दीपक कुमार सिंह को इन विषयों के बारे में बताया है और हमें सकारात्मक आश्वासन भी प्राप्त हुआ है। 

लेकिन बिहार सरकार हमारे सभी आग्रह को खारिज कर अपने प्रतिबंधन की तिथि को केंद्र सरकार द्वारा जारी समय अवधि से पहले ही लागू कराने के फैसले पर अटल है। इसलिए हम सभी निर्मातागण, व्यापारी गण तथा अन्य जो भी व्यवसाय से थर्मोकोल से बने वस्तुओं का उत्पादन और विक्रय कर रहे हैं। उनकी ओर से हम लोग शांतिपूर्ण आग्रह एवं प्रदर्शन कर रहे हैं। ताकि बिहार में स्वस्थ उद्योग एवं रोजगार का विकास संभव हो सके।

Suggested News