बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को चोरों ने ज्वेलरी दुकान में की सेंधमारी, लाखों के जेवरों पर किया हाथ साफ

आधी रात को चोरों ने ज्वेलरी दुकान में की सेंधमारी, लाखों के जेवरों पर किया हाथ साफ

KATIHAR : कटिहार में ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। यहां नगर थाना  क्षेत्र में चोरों ने सर्राफा दुकान में सेंधमारी करते हुए लगभग ढाई लाख से अधिक  के आभूषण और औजार के साथ नगद पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद दुकान के संचालक ने पुलिस  को सूचित किया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक के श्रेष्ठ ज्वेलर्स में  हुए इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दुकान के शटर के ताला तोड़कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद ज्वेलरी दुकान के मालिक राहुल कुमार द्वारा नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। दुकान संचालक ने बताया कि रात को आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह सात  बजे के करीब इस बात की जानकारी मिली तो यहां पहुंचा। दुकान संचालक ने बताया कि चोरों ने ढाई किलो चांदी और 10 से 12 ग्राम सोना चोरी हुआ है। जो कि लगभग ढाई लाख के आसपास का है।

चेहरे पर था मास्क

पुलिस इस पूरे घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया गया कि पास में लगे कैमरे में चोर नजर आ रहे हैं, जो कि लगभग रात के डेढ़ बजे का है। इस फुटेज में चोरों ने चेहरे पर मास्क लगा  रखा है, जिससे उन्हें पहचान पाना मुश्किल लग रहा है। फिलहाल,पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। 


Suggested News