बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : बंद पड़े घर में चोरों ने की चोरी, दस लाख रूपये के सामानों पर किया हाथ साफ़

NAWADA NEWS : बंद पड़े घर में चोरों ने की चोरी, दस लाख रूपये के सामानों पर किया हाथ साफ़

NAWADA : नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई स्कूल के समीप चोरों ने बंद घर को खंगाल डाला। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत दस लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। बदमाशों ने पैसों से भरी तीन चुकड़ी (मिट्टी से निर्मित पैसा रखने वाला बर्तन) भी गायब कर दिया। घर सहारा इंडिया के एजेंट उत्तम कुमार की है। 

पीड़ित उत्तम ने बताया कि उनका मकान किउल-गया रेलखंड के किनारे है। रेलखंड के दोहरीकरण का काम चल रहा है। मिट्टी की खुदाई के चलते मोहल्ले में घरों से निकलने वाले पानी का रास्ता बंद हो गया है। मकान नीचे होने के कारण अंदर पानी भर गया था। जिससे घर में रहना दूभर हो गया था।  पूरे परिवार के साथ दूसरे स्थान पर किराए पर रहना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरुरत से जुड़े सामान साथ लेते गए थे। अन्य सामान इसी घर में बंद था। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद घर पहुंचे। मेन गेट सहित अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में पूरा सामान तितर बितर था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है।



नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News