बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में इलेक्ट्रोनिक्स दुकान ने चोरों ने बनाया निशाना, दिवार तोड़कर गायब किये 4 लाख के सामान

नालंदा में इलेक्ट्रोनिक्स दुकान ने चोरों ने बनाया निशाना, दिवार तोड़कर गायब किये 4 लाख के सामान

NALANDA : नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी तियारी गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम को बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान को अपना निशाना बनाते हुए नगदी समेत करीब 4 लाख रुपए मूल्य के सामान को चुरा लिया। घटना राज इलेक्ट्रॉनिक्स में घटी है। दुकान के संचालक विक्की कुमार ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों की नजर जब आज दोपहर उनके टूटे हुए दीवार पर गया। तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी दी। 

दुकान आ कर देखें तो बदमाशों ने सेंध मारकर गल्ले में रखे 45 हजार नगद समेत करीब साढ़े तीन लाख के सामान को चुरा लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने बड़े आराम से वहां बैठकर शराब पार्टी भी किया है। आस पास देशी शराब के कई पाउच भी बरामद हुआ है। 

थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारी दुकान पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। दुकान का दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News