बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इस आईएएस दंपती ने सादगी के साथ मनाया छठ पर्व, सिर पर दउरा लिए नजर आए अपर मुख्य सचिव

बिहार के इस आईएएस दंपती ने सादगी के साथ मनाया छठ पर्व, सिर पर दउरा लिए नजर आए अपर मुख्य सचिव

PATNA :  चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो गया है और सोशल मीडिया पर छठ पर्व की तस्वीरें भी खूब शेयर की जा रही है। जिनमें कुछ तस्वीरें बेहद पसंद की जा रही है। ऐसी ही एक तस्वीर बिहार में पोस्टेड आएएस दंपती की भी सामने आई है। जिसमें दोनों पति पत्नी सादगी के साथ छठ पर्व करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने आवास पर ही छठ पर्व किया।

तस्वीरों में दिख रहे आईएएस दंपती पटना में सचिव स्तर के अधिकारी  हैं। जिनमें पति एस. सिद्धार्थ बिहार के अपर मुख्य सचिव हैं, वहीं उनकी पत्नी विजया लक्ष्मी पशु पालन विभाग की प्रधान सचिव हैं। बड़ी बात यह है कि विजया लक्ष्मी खुद दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं। 

साथ ही भरत नाट्टयम सहित कई सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ी रही हैं। वहीं एस. सिद्धार्थ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वह पहले आईएएस हैं,जिन्हें विमान उड़ाने के लिए लाइसेंस मिल चुका है।

Suggested News