बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यह है स्वास्थ्य व्यवस्था : बिना सूचना मलेरिया विभाग के निरीक्षण के लिए पहुंच गए सिविल सर्जन, कार्यालय में ताला लटका देख हो गए हैरान

यह है स्वास्थ्य व्यवस्था : बिना सूचना मलेरिया विभाग के निरीक्षण के लिए पहुंच गए सिविल सर्जन, कार्यालय में ताला लटका देख हो गए हैरान

SHEOHAR :  सरकार  जहां स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने में लगी हुई है ।हर हॉस्पिटल चाहे पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल को हाई टेक बनाना चाहती हैं लेकिन इनके मुलाजिम सफल होने देना नहीं चाहते। शिवहर स्वस्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन ने मलेरिया विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान कार्यालय में  मलेरिया पदाधिकारी एवं कर्मचारी  कार्यालय में ताला बंद कर  बगैर किसी सूचना के लापता थे। जिसके बाद सिविल सर्जन नाराजगी जाहिर की।  सिविल सर्जन डॉक्टर राजदेव प्रसाद सिंह ने कार्यालय में अलग से एक और ताला लगा दिया तथा मलेरिया पदाधिकारी डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह सहित चार कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की है। 

शिकायत के बाद पहुंचे थे अधिकारी

सिविल सर्जन डॉक्टर राजदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि आज सुबह से ही मलेरिया ऑफिस  मैं मलेरिया पदाधिकारी एवं कर्मीयों के अनुपस्थित रहने तथा ताला बंद रहने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद वस्तुस्थिति देखने के लिए वह खुद वहां पहुंचे तो देखा कि कार्यालय में ताला बंद था। तत्पश्चात कर्तव्य पर नहीं रहने के कारण उनके कार्यालय कक्ष को ताला लगा दिया है तथा स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

सिविल सर्जन डॉक्टर राजदेव प्रसाद सिंह ने बताया है कि जो भी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News