हद है, पटना में सिर्फ एड्रेस नहीं बताने पर बदमाशों ने ड्राइवर की गोली मारकर की हत्या, वारदात के 12 दिन बाद दो बदमाश गिरफ्तार

हद है, पटना में सिर्फ एड्रेस नहीं बताने पर बदमाशों ने ड्राइव

PATNA : राह चलते हुए अक्सर लोग अंजान व्यक्तियों से एड्रेस पूछते हैं। कई बार उन्हें सही एड्रेस लोग बता देते हैं। कई बार नहीं बता पाते हैं। लेकिन सिर्फ इसलिए किसी की हत्या कर दी जाए, ऐसा शायद ही सुनने को मिलता है। राजधानी पटना में ऐसी ही घटना का खुलासा राजीव नगर पुलिस ने किया है। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर न सिर्फ हत्या के आरोप हैं, बल्कि थाना क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह पहले गोलीबारी करने का भी आरोप है। दोनों गिरफ्तार बदमाशों का नाम शिवम् कुमार उर्फ बबुआ उर्फ नीरज सिंह और प्रिंस कुमार बताया गया है। 

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि राजीव नगर थाना क्षेत्र में बीते 10 अगस्त को एक चालक को महज पता नहीं बतलाने पर दो गोलियां मारकर गिरफ्तार हिस्ट्री शीटर अपराधी शिवम कुमार उर्फ बबुआ उर्फ नीरज सिंह ने अपने एक अपराधकर्मी सहयोगी के साथ उसे  मौत के घाट उतारकर फरार हो गए थे। घटना का खुलासा पुलिस को तब मिला जब उसके शरीर पर लगे घावों को देख उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया।

 वहीं दूसरी घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र में बीते 18 अगस्त को गिरफ्तार अपराधकर्मी शिवम कुमार उर्फ बबुआ उर्फ नीरज सिंह अपने 5 अन्य सहयोगी अपराधियों के साथ घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हुआ था । दोनो घटनाओं में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हुई बहरहाल पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है ।

पटना से अनिल की रिपोर्ट