बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूसरों के खिलाफ साजिश करने वाले खुद हो गए साजिश के शिकार, ललन को चिराग ने दिखाया आइना, कहा- कर्म लौट कर आता है...

दूसरों के खिलाफ साजिश करने वाले खुद हो गए साजिश के शिकार, ललन को चिराग ने दिखाया आइना, कहा- कर्म लौट कर आता है...

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद से सियासी हलचल तेज है। राज्य में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष लगातार सीएम नीतीश पर निशाना साध रही है। वहीं इसी कड़ी में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, दूसरों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाने वाले ललन सिंह आज खुद साजिश के शिकार हो गए हैं।

दरअसल, आज दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी अब नीतीश कुमार संभालेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, "ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं'। इसके बाद चिराग पासवान ने भी ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि, "जो कभी दूसरे के घर को तोड़ने और अध्यक्ष पद से हटाने के लिए साजिश किए आज वो स्वयं साजिश के शिकार हो गए। ललन बाबू कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है, आज कुछ वैसा ही आपके साथ भी हो रहा है। मैं आपकी व्यथा को समझ सकता हूं। आप भी आज नीतीश कुमार जी के महत्वकांक्षा का शिकार हो गए।"


उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी जदयू के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों को नीतीश जी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनको अपने नेताओं के बढ़ते कद से ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जनता दल यूनाइटेड में गुटबाजी अब इस कदर बढ़ गई है कि यह मतभेद और अंतरकलह पार्टी का अस्तित्व खत्म करके ही मानेगी। आने वाले चुनाव में जदयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रह जाएगा।

Suggested News