बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवरात्र विशेष : मुंगेर के मां चंडिका शक्तिपीठ पर आते हैं हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु, जानिए क्या है मान्यता

नवरात्र विशेष : मुंगेर के मां चंडिका शक्तिपीठ पर आते हैं हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु, जानिए क्या है मान्यता

MUNGER : आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गयी है। इसके मद्देनजर देश भर में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। नौ दिनों तक माँ के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेर में भी नवरात्रि को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 

इन दिनों मां दुर्गा के 9 स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मुंगेर में गंगा नदी के तट पर 52 शक्तिपीठों में से एक मां चंडिका स्थान विश्व भर में विख्यात है। दूर-दूर से श्रद्धालु नवरात्र में माता चंडिका के दरबार बड़ी आस्था और विश्वास लेकर पहुंचते हैं। 

इस जगह पर माता सती के 52 भागों में से एक बायां नेत्र गिरा है। जिस कारण यहां नेत्र की पूजा होती है। नवरात्रि के समय 9 दिनों तक भक्त गंगा स्नान करने के बाद दो किलो मीटर पैदल यात्रा कर चंडिका स्थान पहुंच माता को जल अर्पित करते है। जल चढ़ाने वालों में क्या महिला क्या पुरुष क्या युवा क्या बच्चे। सब सुबह से ही पूजा के लिए लाइन में लगे रहते है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Suggested News