बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दोहरे महिला हत्याकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल खून लगा हुआ चाकू बरामद, एसएसपी ने दी जानकारी

दोहरे महिला हत्याकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल खून लगा हुआ चाकू बरामद, एसएसपी ने दी जानकारी

 GAYA :  जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत दोहरे महिला हत्याकांड मामले में तीन अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त बातें गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई। 

 एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि खिजरसराय थाना अंतर्गत नावाडीह पंचायत के अंकौनी गांव में बीते 12 मार्च को शौच करने गई नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी। जिसमें नाबालिक लड़की अपने घर पर आकर परिजन को बतायी थी जिसके बाद युवक के घर पर शिकायत करने दोनों महिला गई हुई थी। इसी दौरान चाकू से गोद गोद कर दो महिला की हत्या कर दी गई थी।  घटना के बाद खिजरसराय थाना कांड संख्या 108/22 पॉक्सो एक्ट दर्ज की गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसमें नीमचक बथानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा, खिजरसराय थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित पुलिस के जवानों को शामिल किया गया 

छापामारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई। जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार युवक मुकेश पासवान, चितरंजन पासवान, राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह तीनों अपराधी उसी गांव का रहने वाला है। इन लोगों की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी मुकेश कुमार के निशानदेही पर नौबतपुर पाइन से की गई।

यह था पूरा मामला

हत्या की यह घटना बीते 12 मार्च को हुई थी। अकौनी गांव की सुशीला देवी और उमन देवी आपस में सगी दोनों गोतनी थीं। उमन आंगनबाड़ी सेविका के रूप में काम करती थी। वहीं ,सुशीला की एक बेटी दिव्यांग है। उसकी देखरेख के लिए सुशीला ने अपने रिश्तेदार की एक बेटी को साथ रखती थी। शुक्रवार सुबह देखरेख करने वाली लड़की बाहर शौच के लिए निकली। इस बीच रास्ते में मुकेश पासवान उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वह वहां से किसी तरह घर आई और पूरी घटना की जानकारी सुशीला और उमन को दी। इस घटना से दोनों गोतनी सकते में पड़ गईं। 

आपस में काफी सोच विचार करने के बाद उन्होंने तय किया कि मुकेश को फिलहाल चेतावनी देकर समझा दिया जाए। यही सोच दोनों गोतनी मुकेश के घर पुहंची और उन्हें भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की बात कही। साथ ही पुलिस केस करने की भी चेतावनी दी।इस बात पर मुकेश और उसका भाई राकेश पासवान भड़क गए। उन्होंने महिलाओं के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। 

Suggested News