बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर से स्कूल जाने के लिए निकली तीन नाबालिग लड़कियां हुई लापता, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

घर से स्कूल जाने के लिए निकली तीन नाबालिग लड़कियां हुई लापता, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

HAMIRPUR : खबर यूपी के हमीरपुर से है, जहां स्कूल जाने के लिए निकली तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से तीनों लड़कियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। जिसके बाद परेशान परिजनों ने स्थानीय मझगांव थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में लग गई है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियों का अंतिम लोकेशन नई दिल्ली में मिला है। जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें जल्द वापस लाने की बात कही गई है।

मीरपुर से तीन नाबालिग लड़कियां हुई लापता

बताया गया कि जराखर गांव निवासी कांशीराम अहिरवार की दो पुत्रियां 16 वर्षीय शिवानी, 13 साल की वर्षा और प्रताप सिंह लोधी की 13 वर्षीय पुत्री रिया शुक्रवार सुबह 9.30 बजे बस्ता लेकर घर से निकलीं पर वे स्कूल नहीं पहुंचीं। शाम को घर वापस न आने पर चिंतित परिजन स्कूल पहुंचे, जहां पता चला कि तीनों स्कूल नहीं आई थीं। इसके बाद से परिजन खोजबीन में जुट गए पर कुछ पता नहीं चला। गांव में लगे सीसीटीवी में तीनों एक साथ जाते हुए दिख रही हैं।

डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से परिजनों ने किया था मना

तीन लड़कियों के गायब होने को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार उन्हें दो दिन पहले एक डांस कांप्टीशन में भाग लेना था पर परिजनों ने मना कर दिया। शायद इसी बात से नाराज होकर तीनों घर से चली गईं। एक साथ तीन किशोरियों के गायब होने से गांव में हड़कंप है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस की टीमें भी सुराग लगाने में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।

 उधर, ग्राम प्रधान जराखर कमलेश ने बताया कि तीनों बच्चियां रील बनाने की शौकीन हैं। हो सकता है कि किसी ने इन्हें बरगला दिया हो, जिससे वे घर से निकलकर दिल्ली पहुंच गईं। सीओ राठ दिलीप सिंह का कहना है कि तीनों छात्राओं की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Suggested News