बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका के फुल्लीडुमर  प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात से तीन लोगों  की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के घुठियारा गांव में स्व बुधन यादव पत्नी उषा देवी वज्रपात की शिकार  हो गयी।  जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गयी। जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतका बहियार में खेत मे धान की रोपनी कर रही थी। 

मृतक के ठीक बगल में वज्रपात हुआ। जिससे वह बेहोश हो गयी और खेत मे दम तोड़ दिया। मृतिका अमृत को एक पुत्र है। दूसरी घटना खेसर थांय क्षेत्र के खड़ौआ गांव में घटी है। जहां वज्रपात से खेत मे काम करते एक प्रौढ़ एवं भैंस चराते एक युवक की जानें चली गयी। जानकारी के अनुसार खड़ौआ गांव के कपिल दास पिता स्व दासों दास उम्र करीब 50 बर्ष  खेत मे धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। तभी अचानक वज्रपात हुआ और बिचड़ा खेत मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक कोलकाता में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। खेती करने के लिए ही घर आया था ।

वहीं दूसरी घटना दूसरे बहियार में भैंस चरा रहे  प्रेम लाल चौधरी  के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के साथ घटी। छोटू के ठीक बगल में वज्रपात हुआ। जिससे वह अचेत होकर गिर गया। साथी चरवाहा उसे घर लाने  के लिए उठाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही  फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने अपने नेतृत्व में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  बांका भेज दिया।

अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी को पत्र भेज कर तीनो घटनाओं एवं उक्त घटनाओं में तीन तीन जनों की मृत्यु होने की जानकारी दी। वही स्थानीय विधायक मनोज यादव ने आपदा प्रबंधन के पदाधिकारी फोन पर बात कर कहा कि  विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News