बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात कर तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो की मौत, रिश्ते में सास-दामाद लगते हैं दोनों मृतक

सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात कर तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो की मौत, रिश्ते में सास-दामाद लगते हैं दोनों मृतक

DARBHANGA : खबर दरभंगा से है, जहां सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। मरने वालों की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव के विद्यानंद लालदेव की पत्नी किरण देवी (44) के रूप में हुई है। युवक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र चक्का गांव के हेमो लालदेव के पुत्र अशोक लालदेव (25) के रूप में की गयी। घायल महिला की पहचान पकड़ी गांव के मिथिलेश लालदेव की पत्नी वीणा देवी के रूप में की गयी। 

हादसा दरभंगा-बहेड़ी हाईवे पर बकमंडल-जुड़िया गांव के बीच तेज रफ्तार कार तीन लोगों को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका किरण देवी के देवर  रामनाथ कुमार ने बताया कि मेरी भाभी अपनी बीमार बड़ी बहन बीणा देवी का हाल-चाल जानने के लिए उस जगह पर पहुंची थी। उनकी बड़ी बहन और दामाद बाइक से आकर रुके। इसके बाद तीनों बात करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने तीनों को ठोकर मारते हुए आगे जाकर पलट गयी। इससे दोनों की मौत हो गयी। 

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्तकर थाना परिसर में रख दिया। घटनास्थल से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटनास्थल क्षेत्र समधपुरा पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने सरकार व उच्चाधिकारी से मांग की है कि दोनों मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता राशि व घायल का सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज करवाने की व्यवस्था की जाय


Suggested News