बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औद्योगिक क्षेत्र पुरानी चीनी मिल गोरौल परिसर में निर्माणाधीन एक फैक्ट्री के लोहे की गेट गिरने से तीन मजदूर बुरी तरह जख्मी

औद्योगिक क्षेत्र पुरानी चीनी मिल गोरौल परिसर में निर्माणाधीन एक फैक्ट्री के लोहे की गेट गिरने से तीन मजदूर बुरी तरह जख्मी

वैशाली जिले के गोरौल बाजार स्थित औधौगिक क्षेत्र पुरानी चीनी मिल परिसर में गुरुवार को निर्माणाधीन एक फैक्ट्री के लोहे के मेन गेट खोलने के दौरान गिरने से तीन मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों एवं अन्य मजदूरों ने जख्मी मजदूरों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर राजकृष्ण नंदन ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिवहर जिला अंतर्गत तरियानी निवासी के 50 वर्षीय राजेन्द्र महतो नालन्दा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के मालवी गांव निवासी 45 वर्षीय शिव शंकर केवट उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी 55 वर्षीय प्रेमनाथ सहित अन्य मजदूर मिट्टी भराई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लोहे का गेट गिर गया,जिससे तीनो मजदूर जख्मी हो गया। 

औद्योगिक क्षेत्र में पहले जीविका दीदी द्वारा संचालित सिलाई घर चल रहा हैं। इस के अलावे परिसर में अलग अलग कंपनी के दर्जनों फैक्टी निर्माणाधीन कार्य चल रहे रहा हैं। जिसमे दूसरे राज्य एवं जिले के दर्जनों मजबूर कार्य प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। लेकिन मजदूरों के सुरक्षा का कोई उपाय नही किया गया है,जिस कारण आये दिन इस तरह की घटना होते रहता है।

Suggested News