बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुर्गा पूजा के मामले में मिनी कोलकाता कहे जानेवाले कटिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तैयारियों को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक

दुर्गा पूजा के मामले में मिनी कोलकाता कहे जानेवाले कटिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तैयारियों को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक

KATIHAR : दुर्गा पूजा के मामले में कटिहार को मिनी कोलकाता कहा जाता है। बात अगर सिर्फ शहर से जुड़े हुए इलाकों का ही करें तो शहर में ही 50 से अधिक पंडाल में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। जिसमें 10 से अधिक पंडाल ऐसा है इसके आयोजन में 10 से 15 लाख की खर्च होता है। इससे आप कटिहार के दुर्गा पूजा की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। 


पूजा में धार्मिक माहौल और भव्यता को देखते हुए कटिहार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर दुर्गा पूजा में लोगों को पूजा पंडाल तक पहुंचने में दिक्कत न हो। इसके लिए ट्रैफिक प्लान, रोड पर लाइटिंग और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया है। 

प्रभारी डीएम सौरभ सुमन ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन व्यवस्थित ढंग से पूजा संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। वहीं एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भी पुख्ता तैयारी किया गया है। जिसमें ट्रैफिक प्लान भी एक महत्वपूर्ण पार्ट है। कुल मिलाकर कटिहार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सभी लोगों से शांति और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा को मनाने का अपील किया है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News