बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज ही तीसरी बार झारखंड की मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम चंपई सोरेन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आज ही तीसरी बार झारखंड की मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम चंपई सोरेन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन आज कुछ देर बाद मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. उनके साथ पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भी शपथ लेने की बात कही जा रही थी। लेकिन अब कहा जा रहा है चंपई सोरेन मंत्री की शपथ नहीं लेंगे। इससे पहले हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। जिसके बाद शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है।

कैबिनेट से बाहर होंगे चंपई सोरेन

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल न कर, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। झारखंड से कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस नेता इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि झामुमो ने कहा था कि हेमंत सोरेन जुलाई को शपथ लेंगेलेकिन थोड़ी ही देर बाद बताया गया कि हेमंत सोरेन आज ही शपथ ले रहे हैं

Suggested News