बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज नीतीश कुमार ने बिहार को ऐसा बना दिया है कि यहां के लोग अब बिहारी कहलाने में भी शर्म महसूस कर रहे हैं

आज नीतीश कुमार ने बिहार को ऐसा बना दिया है कि यहां के लोग अब बिहारी कहलाने में भी शर्म महसूस कर रहे हैं

BETIA : 1990 से 2005 के लालू यादव के शासन काल में बिहारी कहलाना शर्म की बात होती थी। खुद नीतीश कुमार अपने भाषणों में कई बार यह बात कह चुके हैं। आज ठीक स्थिति राजद के साथ सरकार चलाने से वैसी ही हो गई है। नीतीश कुमार ने बिहार को ऐसी स्थिति में ला दिया है कि यहां रहनेवाले लोग फिर से खुद को बिहारी कहलाने में शर्म महसूस कर रहे हैं। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल का।

अपने संसदीय क्षेत्र बेतिया में प्रेस के साथ बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि जिस तरह से सीनियर आईएएस अधिकारी अपने अधीनस्थ बासा के अधिकारियों और सीनियर आईपीएस अधिकारियों से व्यवहार कर रहे हैं। वह बताता है कि मुख्यमंत्री का अपने अधिकारियों पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। प्रशासन पर पकड़ खत्म हो गया है। यही कारण है कि हर जिले में जाकर इस समस्या का समाधान खोजते फिर रहे हैं। 

अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में बताया

इस दौरान बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने अपने आवास पर प्रेस-वार्ता के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को लौरिया में आने की जानकारी दी। उन्होने यह भी बताया की गृह मंत्री लोकसभा चुनाव के बाबत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। 

Suggested News