बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रैक्टर- बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक घायल, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती

ट्रैक्टर- बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक घायल, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती

बांका में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार  की मौके पर हीं  मौत हो गई तो वहीं बाइक सवार दामाद गंभीर रूप से जख्मीहो गया.  गंभीर रफी जख्मी दामाद को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मायागंज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही ससुर मौत की हो गई.घटना सोमवार का है. ट्रैक्टर का ड्राइवर भागने में सफल रहा.

 बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगेरी मिर्जापुर हाई स्कूल के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान चंगेरी गांव निवासी योगेंद्र यादव के 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है.वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है जिसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है मृतक अपने दामाद के साथ बाराहाट थाना से मोटर साइकिल का बेल करा कर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में चंगेरी मिर्जापुर हाई स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार राजेश कुमार एवं उनका दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद दोनों को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डॉक्टर द्वारा इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही राजेश कुमार की मौत हो गई। घटना के जानकारी घरवालों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।


Suggested News