बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर, चालक की स्थिति नाजुक

बेतिया में पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर, चालक की स्थिति नाजुक

BETTIAH : जिले में आज एक भीषण हादसा सामने आया है। जहाँ गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली तकरीबन 40 फीट नीचे पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गिर गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के मसान नदी का है। शुक्रवार की रात्रि घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ। 


बताया जा रहा है कि मसान नदी से गुजर रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली मसान नदी के रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। गिरने के साथ ही ट्रैक्टर चकनाचूर हो कई भागों में बट गया। वही ट्रैक्टर के गिरने के साथ ही जोर की आवाज हुई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का घटनास्थल पर तांता लग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दिया। 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत कर गन्ने को हटवाया। जिसके अंदर ड्राइवर दबा हुआ था। घंटों मशक्कत के बाद ड्राइवर का रेस्क्यू कर पीएससी रामनगर में लाया गया। चालक की पहचान नरायनपुर निवासी नसरुल्लाह खान (50) के रूप में हुई है। इलाज कर रहे डॉo आर्या ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक है। जिसे देखते हुए बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया है। वही इसकी सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर जितना गन्ना है इससे जाहिर होता है कि गन्ना ओवरलोड था। इसके साथ ही पुल के स्ट्रक्चर से ट्रैक्टर काफी दूर था। इससे जाहिर होता है कि ट्रैक्टर तेज गति के कारण दूर तक चला गया है। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण ट्रैक्टर टुकड़े-टकड़े में बंट गया है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News