मुंगेर में ओवरलोड बालू लदे 06 ट्रकों को ट्रैफिक डीएसपी ने किया जब्त, विभाग ने सभी ट्रकों को किया जुर्माना

मुंगेर में ओवरलोड बालू लदे 06 ट्रकों को ट्रैफिक डीएसपी ने कि

MUNGER : मुंगेर में ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन द्वारा सोझीघाट के समीप विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड बालू लदे 06 वाहनों को जब्त किया गया और इसकी सूचना खनन एवं परिवहन विभाग को दी। 

सूचना पर पहुंचे खनन और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बालू लदे सभी 06 ट्रकों पर 06 लाख 67 हजार रुपया जुर्माना किया गया।   ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि बार बार चेतावनी के बावजूद ट्रक चालक मनमाने तरीके से वाहनों का परिचाहन करते हैं और जहां तहां वाहन पार्क कर देते हैं, जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। 

उन्होंने बताया कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध अब यातायात थाना की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

REPORT - MD. IMTIYAZ KHAN