बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में दर्दनाक हादसा, मकान का छज्जा गिरने से पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर...

नालंदा में दर्दनाक हादसा, मकान का छज्जा गिरने से पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर...

NALANDA: नालंदा में मकान का छज्जा गिरने से पोते की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दादी गंभीर रुप से घायल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल, पूरा मामला एकंगरसराय थाना इलाके के सुंडीविगहा गांव का है। जहां एक मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास बैठी एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। छज्जा गिरने का आवाज आसपास के ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच कर मलबे में दबे बच्चे और महिला को बाहर निकला तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। मृतक डोमन मोची का 14 वर्षीय बालक धीरज कुमार है।जबकि जख्मी डोमन की मां 60 वर्षीय सोना देवी है। मृतक और जख्मी रिश्ते में दादी और पोता है।

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभारकर कुमार झा ने बताया कि शनिवार की सुबह हल्की बारिश हो रही थी। सोना देवी और पोता धीरज कुमार घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी अचानक मकान का छज्जा का स्लैप टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर बच्चे की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News