बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

14 महीने की आशिकी का दुखत अंत, प्रेमिका के घर में मिला युवक का शव, गला दबाकर की हत्या

14 महीने की आशिकी का दुखत अंत, प्रेमिका के घर में मिला युवक का शव, गला दबाकर की हत्या

ARA : भोजपुर में पिछले 24 घंटे में तीन हत्याओं की घटना सामने आई है। जहां प्रापर्टी डीलर की गंगा दियारे से क्षत विक्षत हालत में शव मिला है। वहीं देर शाम प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब टाउन थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर से मिला। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला निवासी मो.नौशाद के बेटे मो. शदाब (22) के तौर पर हुई है। जो एसी मैकेनिक था।

मामला टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले का है। जहां मो. शादाब के ऑफिस के बगल में ही उसकी गर्लफ्रेंड नाजिया परवीन का घर है। मृतक के भाई मो.इरशाद ने बताया कि शदाब एयर कंडिशन का काम करता था और रोज शाम में ऑफिस आकर हिसाब करता था। उसके ऑफिस के ठीक बगल में एक लड़की का घर है। दोनों के बीच 14 महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण उसका लड़की के घर में बराबर उसका आना-जाना रहता था। रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह घर से काम करने के लिए निकला था।

देर रात नहीं लौटा घर

देर रात होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो हम उसे खोजते हुए ऑफिस आए। हमने देखा कि ऑफिस बंद है। तभी आसपास के लोगों ने कहा कि नाजिया के घर से मारने-पीटने की आवाज आ रही थी। परिजन घर में गए तो देखा कि युवक मृत पड़ा है। गर्दन पर निशान है।

जिसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय और अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

दूसरी ओर मृतक के बड़े भाई मो. इरशाद ने उसकी प्रेमिका नाजिया परवीन और उसकी मां सीमा परवीन पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाजिया परवीन को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मृतक अपने 4 बहन और 6 भाई में 7वें स्थान पर था।


Editor's Picks