बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : बिहार में 13 IPS अफसर का ट्रांसफर, आदेश जारी, देखिए पूरी सूची

Big Breaking : बिहार में 13 IPS अफसर का ट्रांसफर, आदेश जारी, देखिए पूरी सूची

पटना. बड़ी खबर बिहार सरकार से आ रही है। नीतीश सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही बिहार पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके लिए बिहार के गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि आज ही बिहार सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों सस्पेंड कर दिया है। आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार दया शंकार का निलंबन हुआ है।

बिहार सरकार ने आज 2 आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड किया है। वही 13 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया या अतिरिक्त प्रभार दिया है। पुलिस महानिरीक्षक एमआर नायक को पुलिस महा निरीक्षक मगध क्षेत्र गया के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण के एस अनुपम को विशेष सचिव गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। गणेश कुमार को आईजी मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवा और पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वही IG आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव को पुलिस महा निरीक्षक अपर महा समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी बनाया गया है। गया के पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार को पुलिस महा निरीक्षक मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। इन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

निलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रेल एसपी आमिर जावेद को पूर्णिया का एसपी बनाया गया है ।रेल एसपी कटिहार संजय भारती को जमालपुर रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वैशाली के सहायक पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, रोहतास के एएसपी के. रामदास को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी, गया के सहायक पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर के एएसपी शरथ आर.एस. को चकिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. दरभंगा के सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्थापित किया गया है।

तबादला की सूची

Suggested News