बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन में भी सरकार का भरता रहा खजाना, पुलिस ने लोगों से वसूले 17 करोड़ जुर्माना

लॉकडाउन में भी सरकार का भरता रहा खजाना, पुलिस ने लोगों से वसूले 17 करोड़ जुर्माना

Patna : कोरोना की वजह से जारी लॉकडाउन में भले ही कारोबारियों, मजदूरों और व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा हो। लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान हुए बंदी में भी सरकार का खजाना भरता रहा। 

पूरे राज्य मं पिछले दो महीने के अंदर लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 17 करोड़ रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किये गये है। 

एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार की मानें तो पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजधानी पटना समेत प्रदेश के दस जिलों में 73 हजार लोगों ने 17 करोड़ रुपये जुर्माना भरा है। वहीं सौ से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हुई है। 

इनमें सबसे अधिक दरभंगा जिले मे 239, गया में 196 और मोतिहारी में 163 समेत राजधानी पटना में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इसके साथ ही बिहार क 40 पुलिस जिलों में सरकार के आदेश की अनदेखी करने में अररिया जिले में सबसे अधिक वाहन को जब्त किया गया है। 

Suggested News