बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में आदिवासी समुदाय ने चान्दन थाना का किया घेराव, पुलिस पर बेवजह केस में फंसाने का लगाया आरोप

बांका में आदिवासी समुदाय ने चान्दन थाना का किया घेराव, पुलिस पर बेवजह केस में फंसाने का लगाया आरोप

BANKA : बांका में चान्दन थाना क्षेत्र के बाबुकुरा गांव में बीते शुक्रवार को चान्दन पुलिस ने गांव में शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया था। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लेने का मामला प्रकाश में आया था। उसके बाद मौके पर चान्दन प्रमुख और बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामला को शांत किया था। 

ग्रामीणों का कहना है कि खलिहान में रखे धान के पुआल को पुलिस द्वारा इधर-उधर कर देने से धान का पुआल बर्बाद हो गया। दो दिन बाद असामाजिक तत्वों द्वारा खलिहान में रखे धान के पुआल में आग लगा दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी जानकारी चान्दन पुलिस को दिए थे। लेकिन चान्दन पुलिस ने उल्टे हम सभी ग्रामीणों पर पुलिस को बंधक बनाने के मामले में केस दर्ज कर दिया है। जबकि बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार और चान्दन प्रमुख रवीश कुमार द्वारा मामला को उसी दिन शांत करा दिया था। उसी के विरोध में हम सभी आदिवासी समुदाय द्वारा चान्दन थाना का घेराव किया गया है। 

हम सभी ग्रामीणों का एक ही प्रशासन से मांग है कि चान्दन पुलिस द्वारा जितने भी नामजद पर केस किया है सभी का नाम वापस लें। हम लोगों का प्रशासन से यही मांग है। चान्दन थाना के बाहर सैकड़ो आदिवासी महिला और पुरुष द्वारा ढोल नगाड़े और तीर धनुष के साथ पहुंचकर चान्दन पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। पुलिस प्रशासन हाय-हाय पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी का नारा लगाया। 

मामले को शांत कराने को लेकर चान्दन  प्रभारी थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने सभी को समझाते हुए आश्वासन दिया कि अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज नहीं किया जाएगा और मृत व्यक्ति का नाम जो केस में दर्ज है। उसे अनुसंधान में हटा देने की बात कही। एक विधवा औरत का भी नाम हटाने की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News