बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम प्रसंग में हुई विधवा महिला की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रेम प्रसंग में हुई विधवा महिला की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

MASAURAHI. मसौढ़ी के संघतपर मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो पैदा हो गया जब मोहल्ले के एक घर में एक विधवा महिला की शव पड़ी हुई मिली। महिला की शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इस घटना की जानकारी मसौढ़ी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। 

मृतक महिला की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है। आसपास के लोगों की मानें तो मृतका पूनम देवी अपने घर में अकेले ही रहती थी। उसके घर में अक्सर गांव के ही एक युवक का आना जाना लगा रहता था। ग्रामीणों का मानना है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या के पीछे उसी युवक का हाथ हो सकता है।

बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति की मौत कई वर्ष पूर्व ही हो गई है। जिसके बाद महिला अकेले ही मसौढ़ी के संघतपर मोहल्ले में रहती थी।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से पूरे मामले पर से पर्दा उठाने की गुहार लगाई है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि किसी गहरी साजिश के तहत उसकी बहन की हत्या की गई है। फिलहाल मसौढ़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Suggested News