बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार जल्द ही ललन सिंह को बनाएंगे मुंगेर का जिलाध्यक्ष, सुशील मोदी का बड़ा खुलासा

नीतीश कुमार जल्द ही ललन सिंह को बनाएंगे मुंगेर का जिलाध्यक्ष, सुशील मोदी का बड़ा खुलासा

PATNA : बिहार में ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच ट्विटर वार लगातार जारी है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ ट्विटर पर जमकर हमला कर रहे हैं। जहां जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने सुशील मोदी को भाजपा का होनेवाला प्रदेश अध्यक्ष बताया और उनकी हालत पर अपनी चिंता जाहिर की थी, वहीं अब सुशील  मोदी ने भी ललन सिंह पर जवाबी हमला कर दिया है।

मुंगेर के जिलाध्यक्ष बनेंगे ललन सिंह

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्विटर पर ललन सिंह को जवाब देते हुए लिखा  है कि उनकी पार्टी में 17 साल बाद किसी को दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की परंपरा नहीं नहीं है। लेकिन, मैने सुना है कि नीतीश जी बहुत जल्द ललन जी को मुंगेर का जिला अध्यक्ष बनाने जा रहे हैं। 

यह लिखा था ललन सिंह ने

ललन सिंह ने लिखा है कि मोदी जी हमलोग चाहते थे कि आपको प्रोन्नति दी जाए, लेकिन अब सुन रहे हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। वाकई आप दया के पात्र हैं। ललन सिंह ने अपने ट्विट में लिखा है कि @SushilModi जी, आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आयीं या नहीं, .....................सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं...!

बता दें कि सुशील मोदी इससे पहले भी कई बार यह कह चुके हैं कि ललन सिंह का जदयू में वही हालत होने जा रहा है जो इससे पहले जार्ज फर्नान्डिस, शरद पवार, प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के साथ नीतीश कुमार ने किया है। नीतीश कुमार कभी यह नहीं चाहेंगे कि कोई और नेता उनकी पार्टी में उनकी बराबरी करे। ऐसे में ललन सिंह का हाल भी बहुत बुरा होनेवाला है। 

Suggested News