बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : कोसी नदी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : कोसी नदी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SUPAUL : जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी पचायत के भुराही  वार्ड नंबर 11 से सामने की है। जहां रविवार का व्रत कर रही महिलाओं के द्वारा कोसी नदी में स्नान किया जा रहा था। महिलाएं अपने पूजा पाठ में व्यस्त थी कि इसी दौरान दो बच्चे कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। 

पूजा पाठ खत्म होने के बाद जब महिलाओं ने अपने बच्चों को खोजना शुरू किया तो 2 बच्चा गायब थे, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले। जिसके बाद लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि बच्चा कोसी के गहरे पानी में डूब गया है। इसके बाद स्थानीय तैराकों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद दोनो बच्चो के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया। 

मरने वालों में करण कुमार उम्र 12 वर्ष जो अपने माता पिता का अकेला संतान था, वहीं दूसरा आशीष कुमार उम्र 10 वर्ष शामिल है। अपने बच्चों की आयु और स्वास्थ्य जीवन के लिए रविवार का व्रत कर रही पीडित महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना के बाद पहुंचे स्थानीय कर्मचारी द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है। ताकि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली राहत दिलाई जा सके।

सुपौल से सुभाष चन्द्र की रिपोर्ट 

Suggested News