बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में स्नान के दौरान दो बच्चे तालाब में डूबे, एक की हुई मौत, दूसरे की लोगों ने बचाई जान

रोहतास में स्नान के दौरान दो बच्चे तालाब में डूबे, एक की हुई मौत, दूसरे की लोगों ने बचाई जान

SASARAM : रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में नहाने के दौरान तालाब में दो लड़के डूब गए। जिसमें किशोर कुमार यादव नामक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जबकि 13 साल का लव कुमार को ग्रामीणों के प्रयास से तालाब से निकाल लिया गया है। 

गहरे पानी में डूब जाने के कारण गंभीर रूप से बीमार हुए लव कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि मृतक किशोर कुमार यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। बता दे कि विनोद कुमार यादव का पुत्र किशोर अपने दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया था।

लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूबने लगे। शोर होने पर ग्रामीणों के प्रयास से एक बालक को बचा लिया गया। जबकि किशोर कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है। मृतक के शव का सासाराम की सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News